Monday, September 14, 2026

समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया अंजाम, थानाध्यक्ष सस्पेंड

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए. खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.यह घटना शादीपुर पुल के पास हुई, जब वह रोज़ की तरह चाय-नाश्ता करने घर से निकले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने अचानक रूपक सहनी पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्रखंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रूपक सहनी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और संगठन में बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनके बड़े भाई दीपक सहनी भाजपा में प्रखंड मीडिया प्रभारी है.प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्या को आपसी या पुराने विवाद से जोड़कर देख रही है, हालांकि सरेआम हुई इस वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.

थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया.ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर