Sunday, September 13, 2026

दिल्ली के जनकपुरी में सड़क पर मौजूद निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की हुई मौत, उठे सवाल

दिल्ली : नोएडा के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी सिस्टम की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक देर रात काम खत्म कर घर लौट रहा था।

क्या है पूरा मामला 

मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है, जो रोहिणी इलाके में स्थित अपने दफ्तर में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, कमल रोज की तरह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर के लिए निकला था। रास्ते में वह लगातार फोन पर अपने परिजनों के संपर्क में था, लेकिन रात में अचानक उसका फोन बंद हो गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता हुई और अनहोनी की आशंका में वे पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस के एक फोन कॉल ने परिवार को गहरा सदमा दे दिया। पुलिस ने बताया कि जनकपुरी इलाके में एक निर्माणाधीन गड्ढे के अंदर कमल अपनी बाइक के साथ गिरा हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सड़क पर था गहरा गड्ढा

जांच में सामने आया है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क पर गहरा गड्ढा था, लेकिन उसके आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरा होने की वजह से कमल को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे उसमें जा गिरी।

पूरे मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सरकार ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिल्ली जल बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो आज कमल जिंदा होता।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर