Thursday, July 23, 2026

बिहार के मंत्री नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पहली बार बिहार को मिला मौका

डेस्क: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा के बीच रविवार को भाजपा नेतृत्व ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और पटना के बांकीपुर से 5वीं बार विधायक बने नितिन नबीन को पार्टी ने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. जारी पत्र में लिखा गया है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस ऐलान के बाद से बिहार के कई पार्टी नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई दी है.

नितिन नबीन को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नितिन नबीन को भाजपा की ओर से मिली नई जिम्मेदारी के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भाजपा नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि नितिन नबीन जी ने अपने आप को एक मजबूत कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के रूप में उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है।

नई नियुक्ति पर बोले सम्राट चौधरी

वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नबीन जी भाजपा के एक सच्चे कार्यकर्ता हैं और उन्होंने अपने मेहनत से अपने आप को स्थापित किया है। पार्टी का सर्वोच्च पद मिलने पर मैं हार्दिक बधाई देता हूं वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। बता दें कि नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पार्टी के लिए कई राज्यों में प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर