Saturday, October 31, 2026

बिहार चुनाव 2025 : जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 उम्मीदवारों में नए चेहरों को मिला मौका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित। पहली लिस्ट की तरह इस बार भी नए चेहरों को मिला मौका, जातीय समीकरण साधने पर फोकस

प्रशांत किशोर ने की दूसरी लिस्ट जारी

जनसुराज ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी नामों की घोषणा की और उम्मीदवारों का स्वागत किया।

Prashant Kishor ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट | Jan Suraj Second List | Bihar Election 2025

इस लिस्ट में सामाजिक और जातीय संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है। भागलपुर के वरिष्ठ वकील अभयकांत झा को भी टिकट दिया गया है। वे 74 वर्ष के हैं और उन्होंने भागलपुर दंगे के दौरान मुस्लिमों के पक्ष में केस लड़ा था। पीके ने उन्हें मंच पर बुलाकर परिचय कराया और पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।

पहली लिस्ट की तरह दूसरी लिस्ट में भी नए चेहरे

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में पीके ने कहा था कि दूसरी लिस्ट का क्राइटेरिया पहली लिस्ट जैसा ही रहेगा। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, पार्टी उनके लिए भी अलग व्यवस्था करेगी।
इससे पहले 9 अक्टूबर को जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें डॉक्टर, वकील, पंचायत प्रतिनिधि और यहां तक कि किन्नर समुदाय से भी लोगों को टिकट मिला था।

पहली लिस्ट में ये बड़े नाम थे शामिल

  • मोरवा से जागृति ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर की पोती)
  • अस्थावां से लता सिंह (RCP सिंह की बेटी)
  • गोपालगंज से प्रीति किन्नर
  • पटना के कुम्हरार से गणितज्ञ केसी सिन्हा
  • सारण के मांझी से वकील वाई वी गिरी

जातीय समीकरण पर जोर

पार्टी की पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार EBC समुदाय से थे। इसके अलावा SC/ST से 7, OBC से 11, अल्पसंख्यक समुदाय से 9 और सामान्य वर्ग से 7 उम्मीदवारों को टिकट मिला था। पार्टी ने अब दूसरी लिस्ट में भी सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

दूसरी लिस्ट के कुछ प्रमुख नाम

  • अभयकांत झा – भागलपुर
  • डॉ. शाहनवाज – बड़हरिया
  • नीरज सिंह – शिवहर
  • लालाबाबू यादव – नरकटिया
  • मंतोष सहनी – कल्याणपुर
  • राजीव रंजन सिंह – संदेश
  • आजम अनवर हुसैन – बाजपट्टी
  • रत्नेश्वर ठाकुर – हरलाखी
  • जनार्दन यादव – नरपतगंज
  • तनुजा कुमारी – इस्लामपुर
  • राज किशोर चौधरी – चनपटिया
  • सतेंद्र पासवान – राजगीर
  • पावन किशोर – शेरघाटी
  • तथागत हर्षवर्धन – बक्सर
  • संजय कुमार मिश्रा – समस्तीपुर
  • मुकेश कुमार – बरबीघा
  • केशव भंडारी – झंझारपुर
  • एनडी मिश्रा – झाझा
  • मंटू शर्मा – विक्रम
  • डॉ. श्याम नंदन शर्मा – पालीगंज
  • राजेश्वर मांझी – मसौढ़ी

पहली लिस्ट की खास बातें

51 में से 49 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 25 उम्मीदवार पंचायत प्रतिनिधि हैं, यानी करीब 49%। इनमें 16 मुखिया-पैक्स अध्यक्ष, 2 प्रखंड प्रमुख, 4 जिला परिषद सदस्य, 1 मेयर और 2 डिप्टी मेयर शामिल हैं। 38 में से 26 जिलों को कवर किया गया है।

राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत

प्रशांत किशोर ने 11 अक्टूबर को राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी रोजाना उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करती रहेगी ताकि चुनाव में सभी 243 सीटों पर मजबूत उपस्थिति दर्ज की जा सके।

राजनीतिक हलचल तेज

जनसुराज के इस कदम से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नए चेहरों और सामाजिक समीकरण पर आधारित टिकट वितरण से पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह पारंपरिक राजनीति को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर