Monday, September 14, 2026

टी-20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर चौंकाया

कोलंबो: टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जिम्बाब्वे ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर सबको चौंका दिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रन पर सिमट गई। यह दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 2007 में भी उसने लीग राउंड में कंगारू टीम को मात दी थी।

जिम्बाब्वे की मजबूत बल्लेबाजी

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल करियर का 11वां अर्धशतक है। तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन का योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी रही कमजोर

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। मैट रेनशॉ ने 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए। हालांकि, ट्रैविस हेड (17), जोश इंग्लिस (8), मार्कस स्टोयनिस (6) बड़ा योगदान नहीं दे सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन बिना खाता खोले आउट हो गए।

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का कमाल

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। ब्रैडली इवांस ने 3 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया। ग्रुप बी की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल तीसरे स्थान पर है। उसने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक हासिल किए हैं। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और ओमान के खिलाफ अपने अगले मैच जीतने होंगे। साथ ही उसे अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर