Saturday, October 31, 2026

अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस महीने शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड के सिंघम के नाम से मशहूर अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म “गोलमाल” के पांचवें पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी अजय देवगन अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक नया और बड़ा “गोलमाल” करने वाले हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी पहले ही कंफर्म कर चुके थे कि गोलमाल 5 जरूर बनेगी, और अब फिल्म की शूटिंग को लेकर भी नया अपडेट सबके सामने आ गया है।

गोलमाल 5 की शूटिंग के लिए एक अलग लोकेशन तैयार 

बॉलीवुड के निर्देशक रोहित शेट्टी आमतौर पर अपनी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी या फिर गोवा में करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने गोलमाल 5 के लिए एक अलग लोकेशन चुनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में की जाएगी। यहां फिल्म के लिए बड़े और शानदार सेट बनाए जा रहे हैं, जिनमें पुलिस स्टेशन, घर, कैफे जैसी कई लोकेशन शामिल हैं। मिला जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि इन सेट्स का काम अगले महीने के पहले हफ्ते तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद फरवरी के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की योजना है। रोहित शेट्टी ने मुंबई फिल्म सिटी को इसलिए चुना है ताकि सभी कलाकार समय पर शूटिंग पर पहुंच सकें और काम खत्म होने के बाद अपने घर और परिवार के साथ समय बिता सकें।

अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के रोल में

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा खबर है कि पहले पार्ट में नजर आए शरमन जोशी भी गोलमाल 5 का हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म में एक महिला विलेन को लेकर भी चर्चा चल रही है। करीना कपूर और सारा अली खान जैसे नाम सामने आए हैं, लेकिन अभी तक मेकर्स ने किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि गोलमाल 5 साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फैंस को एक बार फिर जबरदस्त कॉमेडी और हंसी का तड़का मिलने वाला है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर