Friday, October 30, 2026

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी होने के कयासों पर करीबियों का बड़ा बयान

मनोरंजन : पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पिछले काफी दिनों से अफवाहें फैल रही है कि एक्टर ने तीसरी शादी कर ली है. दरअसल, पवन सिंह के 40वें बर्थडे पर भोजपुरी हसीना महिमा सिंह मांग में सिंदूर भरे उनके संग नजर आईं. सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ महिमा की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं. पवन सिंह के बर्थडे के बाद से ही लोगों ने महिमा सिंह के बारे में जानना शुरू किया. ये भी कहा जा रहा है कि पवन सिंह ने महिमा से तीसरी शादी कर ली।

 मिस्ट्री बना पवन सिंह और महिमा का रिश्ता

लेकिन जैसे ही पवन सिंह के साथ उनका नाम जोड़ा गया. उन्होंने इंस्टाग्राम से सारे वीडियोज और फोटोज हटा दिए. अब उनकी प्रोफाइल में सिर्फ 6 पोस्ट हैं, जो सारे पवन सिंह से रिलेटेड हैं. यहां तक कि महिमा की डीपी भी पवन सिंह के साथ लगी हुई दिखी. फिलहाल पवन सिंह और महिमा दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी बनाए हुए हैं. फैन्स की नजरों में पवन सिंह और महिमा का रिश्ता मिस्ट्री बन चुका है. क्योंकि आज तक कोई भी एक्ट्रेस पवन सिंह की पार्टी में इस तरह नहीं छाई है. ना ही किसी ने पवन सिंह के साथ अपनी डीपी लगाई है.

तीसरी शादी को लेकर चाचा धर्मेंद्र का रिएक्शन

हालांकि,पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर उनके चाचा धर्मेंद्र सिंह ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि शादी गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं है. अभी उनका तलाक केस कोर्ट में है., साथ ही उन्होंने कहा,’ हमको तो नहीं लगता है कि तीसरा चौथा शादी किया है. अरे स्टारडम है, हीरो है, किसी के साथ थोड़ा ठुमका लगा लिया, नाच गा लिया, शूटिंग कर लिया, तो मिर्च मसाला लागाकर विरोधी लोग कहता है-शादी कर लिया. ऐसा बच्चा नहीं है वो. जो कुछ भी चल रहा है वो यूट्यूबर्स की देन है, इनका कोई ईमान धर्म नहीं है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर