Saturday, October 31, 2026

रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल सिंह गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य शहर में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस सूचना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी कर चारों अपराधियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था।

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। हथियार कहां से लाए गए और इनके ठिकाने और योजनाएं क्या थीं। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा जल्द प्रेसवार्ता में किया जाएगा। रांची पुलिस ने कहा है कि शहर में अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर