बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी मुद्दे पर आज Indian National Congress की दिल्ली में बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस की ओर से साफ कहा गया है कि अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जल्द सीटों का मामला सुलझाकर नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू करनी होगी। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को महागठबंधन सीट बंटवारे का ऐलान कर सकता है।
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात भी संभव
बैठक के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की भी मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के लिए 54 सीटों पर सहमति बन चुकी है, जबकि 4 और सीटों पर कांग्रेस का दावा है। जैसे- बछवाड़ा, औराई, हरलाखी और मटिहानी।
इन सीटों पर Communist Party of India (CPI) भी दावा ठोक रही है। बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को टिकट देना चाहती है, जबकि सीपीआई अवधेश राय को उम्मीदवार बनाना चाहती है। यही वजह है कि इस सीट को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है।
Also Read : 12 अक्टूबर 2025 राशिफल : मिथुन, तुला और धनु राशियों पर चमकेगा भाग्य, नौकरी-व्यापार में बड़ा लाभ संभव
RJD और कांग्रेस में भी कई सीटों पर मतभेद
कांग्रेस ने कहलगांव, बायसी, सहरसा, बहादुरगंज और रानीगंज जैसी पारंपरिक सीटों पर भी दावा किया है। लेकिन Rashtriya Janata Dal (RJD) इन सीटों पर समझौते के मूड में नहीं है। दूसरी ओर RJD ने Vikassheel Insaan Party (VIP) को 14 सीटों की पेशकश की है। लेकिन Mukesh Sahani 25 सीटों और डिप्टी सीएम पद की मांग पर अड़े हुए हैं। वैशाली और हरनौत सीटों पर भी सहनी ने दावा ठोका है।
कांग्रेस की इमरजेंसी बैठक में हुई थी रणनीति पर चर्चा
शनिवार को कांग्रेस ने अचानक एक इमरजेंसी बैठक बुलाई थी। यह बैठक ऑनलाइन हुई, जिसमें दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ ऑब्जर्वर जूम कॉल के ज़रिए जुड़े थे। कई संभावित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत बातचीत के लिए भी बुलाया गया था।
सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय है। अब बस इसे सामूहिक रूप से सार्वजनिक करना है। कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को तैयार कर लिया है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बातचीत अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। कांग्रेस, RJD, लेफ्ट और VIP के बीच बातचीत के बाद 13 अक्टूबर को इसका ऐलान होने की संभावना है। इस बैठक से बिहार चुनाव में विपक्ष की रणनीति को दिशा मिलेगी।


