न्यूज डेस्क: रांची में स्कूल क्षेत्रों को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया. जिसमें निगम इंफोर्समेंट टीम ने पीपी कंपाउंड मार्ग, गुरुनानक स्कूल रोड और नाला रोड इलाके में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. उन्होंने सड़क के किनारे अवैध कब्जों पर सख्ती से कार्रवाई की. इस अभियान का मुख्य उदेश्य स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को राहत देना है.
Highlights:
नगर निगम की सख्त कार्रवाई
रांची नगर निगम के अनुसार, गुरुनानक स्कूल रोड और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क के किनारे अवैध कब्जे, बेतरतीब पार्किंग और नालियों पर बनाए गए अस्थायी ढांचों से लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर स्कूल के समय में यहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसको देखते हुए निगम ने सख्त कार्रवाई की और सड़कों, नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया.
इसे भी पढ़े: पलामू के पाटन थाना प्रभारी निलंबित, वरीय अधिकारी का आदेश न मानना पड़ा भारी
कई संचालकों पर जुर्माना
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी कई गुमटियों, ठेलों और अन्य अवैध सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही रास्ता बाधित करने वाले वाहनों को हटाया गया और नालियों के ऊपर बनाए गए अवैध शेड एवं अस्थायी संरचनाओं को भी तोड़ दिया गया.
निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कार्रवाई के दौरान निगम ने अवैध खटाल संचालन और नालियों में गंदगी डालने वाले संचालक पर 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया. वहीं सड़क किनारे गंदगी फैलाने वाले एक बाइक रिपेयरिंग दुकान संचालक के ऊपर भी 2000 रुपए का जुर्माना लगाया.
अतिक्रमण पर अभियान जारी
नगर निगम ने साफ संदेश है कि स्कूल क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह अभियान लगातार जारी रहेंगा. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा स्कूल क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही हमारी प्राथमिकता है. अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण छात्रों और अभिभावकों को परेशानी होती है. नगर निगम लगातार सभी इलाकों की मॉनिटरिंग और सख्त कार्रवाई करेगी.




