Thursday, July 23, 2026

मतगणना से पहले सीएम नीतीश कुमार ने की जीत की कामना, महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना तो मजार पर चढ़ाई चादर

बिहार  : बिहार  विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब सबकी नजरें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को धार्मिक दौरे पर निकले और पटना के कई धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की। सीएम नीतीश कुमार का यह दौरा चुनाव परिणाम से पहले के भक्ति मूड में देखा जा रहा है।

बुधवार सुबह सबसे पहले नीतीश कुमार पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा की और किशोर कुणाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री पटना हाईकोर्ट मजार पहुंचे, जहाँ उन्होंने इबादत की। फिर वे पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेका। तीनों धार्मिक स्थलों पर जाकर नीतीश कुमार ने ईश्वर से बिहार की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की प्रार्थना की।

एग्जिट पोल से गदगद दिखे नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। इसे लेकर जेडीयू की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया गया, जिसमें लिखा गया, खत्म होने को है इंतजार, 14 नवंबर को आ रही है आपकी NDA सरकार। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान किया है। एग्जिट पोल के रुझानों से नीतीश कुमार के चेहरे पर भी संतोष और आत्मविश्वास झलक रहा है।

मंत्री विजय चौधरी का बयान

सीएम के साथ मौजूद मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया है। बिहार में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए, इसके लिए उन्होंने जनता और ईश्वर दोनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का धार्मिक स्थलों का दौरा इस बात का प्रतीक है कि वे बिहार के उज्ज्वल भविष्य और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विजय चौधरी ने आगे कहा कि शुरुआत में कुछ दलों ने SIR (विशेष मतदाता पहचान रजिस्टर) को लेकर आरोप लगाए थे कि इससे चुनाव प्रभावित होगा, लेकिन वह गलत साबित हुआ। बड़े पैमाने पर हुई वोटिंग बताती है कि बिहार की जनता जागरूक है और उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

विपक्ष के आरोपों का जवाब

विजय चौधरी ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बीस साल की सरकार के बावजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। यह नीतीश कुमार के काम और उनकी नीतियों का परिणाम है। विपक्ष अब चाहे जो भी आरोप लगाए, जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।”

Also Read : JJMP के पांच लाख के इनामी ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा ने हथियार के साथ किया सरेंडर

नतीजों का इंतजार

अब बिहार की जनता को 14 नवंबर का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी। एनडीए खेमे में आत्मविश्वास का माहौल है, जबकि विपक्षी दलों को उम्मीद है कि नतीजों में उलटफेर हो सकता है। फिलहाल, नीतीश कुमार ने अपनी सादगी और धार्मिक विश्वास के जरिए जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है कि अब चुनावी शोर थम चुका है, और वक्त है ईश्वर को धन्यवाद कहने का।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर