हजारीबाग : अखिल भारतीय मांग दिवस पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, लंबित मांगों का समाधान करने तथा एकतरफा प्रोत्साहन योजना में संशोधन की मांग करते हुए रैली निकाली। बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने एक बार फिर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। मंच ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में छड़वा डैम के जंगल में संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से लटकता मिला आर्मी जवान का शव
बैंक कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर ते हुए रैली निकाल कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। 11 सितंबर तथा 28 से 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।


