रांची: झारखंड के पूर्व सीएम व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई व दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। रविवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा, ” दुमका के माननीय विधायक श्री बसंत सोरेन जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि वे उन्हें शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें। वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही मंगलकामना है।”
Highlights:
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमन्त सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचने लगे लोग, बाबा रामदेव भी पहुंचे
मिली जानकारी के अनुसार बसंत सोरेन बीते कुछ महीनों से सिंगापुर में इलाजरत हैं. इस संबंध में हालांकि अब तक परिवार और पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बीमार होने व दूसरे देश में इलाज होने के कारण पिछले दिनों वह अपनी मां रूपी सोरेन के निधन होने के बाद भी वह रांची नहीं पहुंच सके।
इसके साथ ही रविवार को हुए संस्कार भोज समेत अन्य पारंपरिक श्राद्ध कार्य में भी शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि बसंत सोरेन को कई गंभीर बीमारी हैं और मुंबई में डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद वह परिवार के साथ इलाज के लिए इन दिनों सिंगापुर में हैं।

