मनोरंजन डेस्क: इमरान हाशमी की पिछले शुक्रवार को आई नई फिल्म “आवारापन 2” ने बॉक्स ऑफिस पर महज तीन दिनों में ही अच्छी पकड़ बना ली है. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी अच्छी खासी कमाई की है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दो दिनों में मजबूत कमाई की है. अब तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई है. रिपोर्ट के मुताबिक “आवारापन 2” ने तीसरे दिन करीब 26 करोड़ रुपए की नेट कलेक्शन किया है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज में दवा से ज्यादा काम आएंगे ये फल, रोज खाएं और कंट्रोल रखें शुगर
तीन दिनों में 98.10 करोड़
पहले तीन दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 98.10 करोड़ रुपए पहुँच गया है, जबकि भारत में नेट कलेक्शन करीब 81.75 करोड़ हो चुका है. ‘आवारापन 2’ ने पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी. इसके बाद 15 अगस्त की छुट्टी से फिल्म को पूरा फायदा मिला और दूसरे दिन कमाई सीधे ऊपर चली गई. शनिवार को फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तीसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी अपने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाया. यानी वीकेंड पर इमरान हाशमी यानी शिवम पंडित का कमबैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और फिल्म की कमाई ने रफ्तार बनाई रखी.
19 साल बाद फिल्म का सीक्वल
यह कहानी 2007 में आई पहली फिल्म के करीब 19 साल बाद आगे बढ़ती है. पिछली फिल्म के क्लाइमैक्स में शिवम को छह गोलियां लगी थीं, लेकिन वह बच गया था. इसके बाद वह क्राइम की दुनिया से दूर होकर गांव में अकेली जिंदगी जीने लगता है.
शिवम आज भी अपनी मोहब्बत रीमा को खोने के दर्द से बाहर नहीं आ पता है. और जब वह एक बच्चे को इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग से बचाता है तो उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है. इसके बाद शिवम फिर से एक खतरनाक मिशन में फंस जाता है और दिशा पाटनी ने जारा का किरदार निभाया है, जो शिवम के मिशन से जुड़ी एक रहस्यमयी लड़की है.
‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कर के निर्देशन में बनाया गया है. और इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पटनी मुख्य किरदार में है. इन सभी के अलावा शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंता कोहली, अतुल कुमार और पूरन गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी है. वहीं, फिल्म का म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेवा और वसीफ अहमद ने तैयार किया है.

