Wednesday, November 4, 2026

पंजाब में ड्यूटी के लिए निकले ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या, फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर हुई घटना

न्यूज डेस्क: पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर अज्ञात लोगों ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान ASI जोगा सिंह के रुुप में हुई है. वहीं अचानक गोली चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. पुलिस इस मर्डर को सुनियोजित मान रही है. वहीं अमृतसर ग्रामीण सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सोहेल मीर ने मृतक की पहचान ASI जोगा सिंह के रूप में की है.

पुलिस विभाग में शोक की लहर

जानकारी के अनुसार, ASI जोगा सिंह रविवार सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे. वहीं कुछ संदिग्ध हमलावर पहले से ही घात लगाए हुए बैठे थे. कुछ दूर पहुंचते ही इन लोगों ने जोगा सिंह को रोका और बिना किसी बहजबाजी के उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोली लगते ही ASI जमीन पर गिर पड़े. मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर कोई बहस भी नहीं हुई.

जबतक वे लोग कुछ समझ पाते, तबतक संदिग्ध हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी. गंभीर हालत में जोगा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं ASI की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में घेरा बंदी कर दी और जांच में जुट गई.

इसे भी पढ़े: झारखंड के कई जिलों में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जनजीवन प्रभावित

SSP ने कहा सभी एंगलों से जांच जारी

SSP मीर ने कहा कि अलर्ट पर तुरंत एक्शन लेते हुए मजीठा स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) तुरंत मौके पर पहुंचे. जिसके बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. फोरेंसिक एक्सपर्ट और टेक्निकल टीमें जरूरी सुराग इकट्ठा करने के लिए क्राइम सीन को स्कैन कर रही हैं, जबकि SSP खुद मौके पर जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. घटनास्थल पर कई एंगलों से जांच की जा रही हैं.

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

एसएसपी ने कहा कि, घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई, इसलिए पुलिस सभी मुमकिन एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पर्सनल दुश्मनी, रोड रेज और दूसरे मुमकिन मकसद शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर आगे की जानकारी दी जाएगी. वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए. इसके साथ ही पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके.अधिकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर