Wednesday, November 4, 2026

गिरफ्तार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव PMCH में भर्ती, सेहत पर अस्पताल प्रशासन का बयान

पटना: शुक्रवार रात 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार हुए पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंदिरी स्थित आवास पर गिरफ्तारी के दौरान तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उनके समर्थक अचानक भड़क गए और पुलिस के साथ हाथापाई की। आननफानन में सांसद को पहले IGIMS में ले जाकर हेल्थ चेकअप कराया गया और बाद में पुलिस कस्टडी में रहते हुए शनिवार सुबह उन्हें स्ट्रेचर पर PMCH ले जाया गया।

सांसद पप्पू यादव के स्वास्थ्य अपडेट को लेकर PMCH के सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण में फिलहाल उनका अल्ट्रासाउंड किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर उन्हें IGIMS शिफ्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांसद के सिर में चोट की शिकायत के बाद उन्हें एहतियातन PMCH लाया गया है। उन्हें गंभीर समस्या नहीं है। उनकी हालत स्थिर है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर