Wednesday, November 4, 2026

अज्ञात अपराधियों ने की सेनावृत शिक्षक की हत्या, बरामदे में लहूलुहान मिला शव

साहेबगंज: जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक 61 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक निर्भय कुमार राय की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

घटना का पता तब चला जब शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति की बकरी भटकते हुए निर्भय कुमार राय के घर में घुस गई। जब बकरी का मालिक उसे बाहर निकालने के लिए घर के अंदर गया, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि निर्भय कुमार राय बरामदे में खून से लथपथ पड़े हुए थे। ग्रामीण के शोर मचाने पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे और राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि हत्या के सटीक कारणों और समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लूटपाट या किसी पुरानी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार निर्भय कुमार राय जोंका गांव स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। घटना की खबर मिलते ही उनका पुत्र चंद्रशेखर राय, जो खुद साहेबगंज जिला पुलिस में कार्यरत हैं, मौके पर पहुंचे। पिता की ऐसी हालत देख उन्होंने पुलिस प्रशासन से खोजी कुत्ते के जरिए गहन जांच की मांग की है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर