Saturday, October 31, 2026

अर्जुन बिजलानी ने बताई अपने कार हादसे की सच्चाई !

Entertainment Desk: नागिन फेम ऐक्टर अर्जुन बिजलानी का 20 अगस्त, गुरुवार को कार एक्सीडेंट हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद अर्जुन के फैंस उनके सेहत के लिए काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, अर्जुन ने अब खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है।

दरअसल, अर्जुन बिजलानी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के सेट से वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कर का एक्सीडेंट हो गया था,और राहत की बात यह है की अर्जुन को इस एक्सीडेंट में ज्यादा चोट नहीं लगी है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहां कि वो बिल्कुल ठीक है और साथ ही अपने सभी दोस्तों और परिवार के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने कॉल करके उनकी सेहत के बारे में पूछा।

अर्जुन ने बताया कि एक्सीडेंट काफी छोटा था लेकिन उनकी कार को काफी नुकसान हुआ है जिसे उन्हे ठीक करना होगा,उन्होंने अपने फैंस से यह भी कहा, की उन्हे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास उनकी कार का इंश्योरेंस है।

बता दें,अर्जुन बिजलानी टीवी के काफी पॉपुलर अभिनेता और होस्ट हैं। अर्जुन को ‘मिले जब हम तुम’, ‘नागिन’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘परदेश में है मेरा दिल’ जैसे शोज में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्हे सबसे ज्यादा प्यार नागिन में ऋतिक रहेजा का किरदार निभाने के लिए मिल था। अर्जुन ने काफी रियलिटी शोज भी किए है और वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विजेता भी रह चुके हैं।

अर्जुन बिजलानी का नया शो ‘चुंबक’ जल्द ही आने वाला है। यह शो मुंबई के एक पुराने रो-हाउस इलाके में रहने वाले पड़ोसियों और उनके रिश्तों की कहानी पर आधारित है। इस शो में पाँच परिवार एक-दूसरे के लिए परिवार जैसे बन जाते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर