Monday, June 8, 2026

टीएमसी के एक और नेता मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य सचिव (अल्पसंख्यक सेल) के पद से भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। सिद्दीकी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है। उन्होंने लिखा कि पार्टी के लिए उन्होंने लंबे समय तक पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया और हमेशा संगठन व कार्यकर्ताओं के हित को प्राथमिकता दी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पार्टी में काम करना बताया सम्मान की बात

अपने पत्र में सिद्दीकी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही है। पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों तक उसकी पहुंच बढ़ाने में योगदान देना उनके राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा रहा। हालांकि उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां ऐसी हो गई हैं कि वे पार्टी के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने यह भी माना कि उनके फैसले के पीछे कुछ निजी कारण भी हैं।

पार्टी के माहौल पर जताई नाराजगी

मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने पार्टी के मौजूदा माहौल और कामकाज के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया। उनके अनुसार, पार्टी के पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक माहौल कमजोर हो गया है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है।

अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

सिद्दीकी ने पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व और काम करने के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव के अनुसार पार्टी का मौजूदा कामकाज ऐसा माहौल बना रहा है, जिसमें पुराने और समर्पित सदस्य खुद को कमजोर और हाशिए पर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता का केंद्रीकरण बढ़ गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं से उचित सलाह-मशविरा नहीं किया जाता। इसकी वजह से उनके जैसे नेताओं के लिए अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाना मुश्किल हो गया है।

पार्टी और ममता बनर्जी को दी शुभकामनाएं

अपने इस्तीफे के अंत में सिद्दीकी ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया जाए। साथ ही उन्होंने पार्टी और ममता बनर्जी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। टीएमसी के भीतर लगातार हो रहे इस्तीफों को लेकर अब राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। विपक्षी दल भी इसे पार्टी के अंदर बढ़ती असंतोष की निशानी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घरेलू LPG सिलेंडर हुआ ₹29 महंगा, 3 महीने में ₹89 बढ़े दाम

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर