हरियाणा : हरियाणा के अंबाला स्थित कैंट से एक बेहद चौका देने वाली खबर सामने आई है। जहां से एक अग्निवीर जवान का शव उसके ही कार्यालय परिसर में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गाजियाबाद हापुड़ के एक छोटे गांव कमालपुर निवासी मोइन खान उम्र 23 साल के तौर पर हुई। मोइन खान उस वक्त सेना की 11 ग्रेनेड यूनिट की क्लर्क विंग में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही वहां के सैन्य अधिकारी और हरियाणा पुलिस में घटना को लेकर हड़कंप मच गया।
Highlights:
जवान उस वक्त ड्यूटी पर तैनात था
मिली जानकारी के अनुसार, शहीद अग्निवीर जवान उस वक्त ड्यूटी पर तैनात था, लेकिन काफी देर तक उससे कोई संपर्क न होने की वजह से उसके दोस्त और बाकी कर्मचारियों ने शव को तलाश करने की प्रक्रिया शुरू की तो कार्यालय के भीतर ही उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। अंबाला कैंट की रजिमेंट पुलिस चौकी ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर मामला आत्महत्या का था या घटना के पीछे कोई दूसरा कारण था।
मानसिक रूप से परेशान थे मोइन
अंबाला कैंट की रजिमेंट पुलिस चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि मोइन खान क्लर्क विंग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी अग्निवीर योजना के तहत नियुक्ति हुई थी और उनका कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाला था। पुलिस और सैन्य अधिकारियों की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मोइन खान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, तनाव की ठोस वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मोइन खान 2022 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे और वह उस वक्त अविवाहित थे। उनका एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। दोनों ही अविवाहित हैं। उनके पिता हापुड़ में खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं।


