मनोरंजन : बॉलीवुड अभीनेत्री आलिया भट्ट ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथ बेटी राहा, पति रणबीर कपूर, सासू मां नीतू कपूर और दिवंगत ससुर ऋषि कपूर की कई अनदेखी और प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आलिया भट्ट इन दिनों आगामी एक्शन ड्रामा स्पाई फिल्म अल्फा को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच आलिया ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर नवंबर महीने की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया भट्ट और जाने माने अभीनेता रणबीर कपूर अपने नए घर में प्रवेश कर चुके हैं। अपने 250 करोड़ रुपये के बंगले में रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर की यादों को भी साथ लेकर आए हैं। वह अपने पिता को याद करते वक्त उनके तस्वीर के सामने नतमस्तक होकर इमोशनल दिखे। भले ही रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर न हों या फिर उन्होंने अपना अकाउंट ऑफिशियल न रखा हो, लेकिन आलिया भट्ट अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खास पलों को फैंस के साथ हमेशा शेयर करती नजर आतीं हैं।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर कुल 15 फोटोज की एक सीरीज शेयर की
पिछले महीने आलिया भट्ट और रणबीर सिंह अपने परिवार के साथ अपने नए घर में प्रवेश किया। अपने नए घर में प्रवेश करके, उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का जन्मदिन भी नए घर पर सेलिब्रेट किया, और बहुत सारे खूबसूरत पल भी ऐसे थे जिन्हें स्टार कपल ने साथ में जिया और अब उनकी झलकियां उनके इंस्टग्राम अकाउंट नजर आ रही है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर कुल 15 फोटोज की एक सीरीज शेयर की है जिसमें नए घर के गृह प्रवेश और राहा की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शामिल हैं।
आलिया और रणबीर एथनिक ड्रेस में अपने नए घर में प्रवेश करते नजर आए
पहली तस्वीर उनकी नन्ही बेटी राहा के बर्थडे पार्टी की है, जिसमें आलिया और राहा पिंक आउटफिट में नजर आ रहे है। दूसरी फोटो में आलिया और रणबीर एथनिक ड्रेस में अपने नए घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। जिसमें पीच कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रणबीर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने हैं। आलिया और रणबीर ने अपने नए घर में आने के साथ अपने पिता ऋषि कपूर की यादों को भी शामिल किया है। इस सब के बीच एक फोटो है जिसमें ऋषि कपूर की तस्वीर लगी हुई। आलिया भट्ट अपनी सासू मां नीतू कपूर को गले लगाते नजर आ रही हैं।
रणबीर अपने पिता को याद करके उनके तस्वीर के सामने हुए नतमस्तक
एक तस्वीर में रणबीर अपने पिता को याद करके उनके तस्वीर के सामने नतमस्तक होते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में नन्ही राहा घर के गृह प्रवेश के पूजा में बैठकर अक्षत को हाथ में लिए दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में राहा अपने पापा की गोद में हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, नवंबर 2025, आप डेढ़ महीने के थे। उनके ये तस्वीरे चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर से वायरल हो रही हैं।


