Saturday, October 31, 2026

अजगरवा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

गढ़वा: गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में अजगरवा जंगल में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला क्या है?

बीते दिनों रोदो गांव निवासी 35 वर्षीय बिरेंद्र कोरबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, बिरेंद्र बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को अजगरवा जंगल में फेंक दिया गया था। घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई कईल कोरबा ने भंडरिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और जांच तेज कर दी गई।

गुप्त सूचना से मिली सफलता

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान रोदो गांव से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतक बिरेंद्र कोरबा और आरोपियों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बिरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या की घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेश भुइयां, अजय भुइयां, राजनाथ भुइयां, सीताराम भुइयां (सभी निवासी रोदो गांव) गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। अजगरवा जंगल हत्याकांड का जल्द खुलासा होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल कम हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर