Entertainment Desk: शाहिद कपूर, कृति सेनन, राश्मिका मंदाना स्टार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म में नजर आने वाली है. थिएटर में रिलीज होने के दो महीने बाद इस फिल्म को OTT पर रिलीज करने का फैसला किया गया है.
यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी. इस फिल्म को होमी अदजानिया के निर्देशन में बनाया गया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर और राश्मिका मंदाना की कहानी को दिखाया गया है. दोनों फिल्म में एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं थे. फिल्म में शाहिद के किरदार का नाम कुणाल, कृति के किरदार का नाम एली और राश्मिका के किरदार का नाम दिया है.
फिल्म में शाहिद छुट्टियाँ मनाने सिसिली गए थे जहां उनकी मुलाकात एली यानि कृति सेनन से हुई. यह फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, भरोसा और कमिटमेंट की परीक्षा को दर्शाती है.
दरअसल ‘कॉकटेल’ साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसे भी होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया था और ‘कॉकटेल 2’ इसकी अगली कड़ी है और इसे दर्शकों से भी काफी प्यार मिला था. और इसमे दीपिका पादुकोण, सैफ आली खान और डायना पेंटी मुख्य किरदार में थे.

