नई दिल्ली : देश में पिछले दस दिनों में चार बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद अब एक बार फिर सीएनजी महंगी हो गई है. इस बार 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. मंगलवार सुबह 6 बजे से CNG की नई दरें लागू हो गई हैं. 15 मई से लेकर अब तक CNG में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है.
Highlights:
कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर लिखा, “जनता पर महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला. सीएनजी 2 रुपए महंगी कर दी गई. नरेंद्र मोदी अपने अमीर दोस्तों के लिए जनता को लूट रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
प्रमुख शहरों में सीएनजी के दाम
कीमतों में हुई वृद्धि के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये से बढ़कर अब 83.09 रुपये/किलोग्राम हो गई है. नोएडा और गाजियाबाद में CNG के दाम 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये/किलो हो गए हैं. यूपी के ही मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी के दाम 89.58 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये/किलो हो गए हैं. गुरुग्राम की बात करें तो यहां सीएनजी के दाम 86.12 रुपये से बढ़कर 88.12 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.
10 दिन में 4 बार हुई वृद्धि
15 मई से लेकर अब तक CNG में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में 10 दिन के भीतर CNG के दाम 77.09 से बढ़कर 83.09 पैसे हो चुकी है. इससे पहले, 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाए गए थे. इसके बाद 18 मई को एक रूपए और फिर बीते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इस तरह कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में क़ीमतें छह रुपये बढ़ाई गई हैं.


