मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा ने अपने बेटे का नाम दुनिया को बता दिया है। 19 अक्टूबर को बेटे के जन्म के करीब एक महीने बाद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम ‘नीर’ रखा गया है, जिसका उनके जीवन से खास संबंध है।
Highlights:
परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति राघव और बेटे के पैरों के साथ एक सुंदर तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला।हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम। इस पोस्ट ने फैंस का खूब दिल जीता और सोशल मीडिया पर नीर नाम की खूब चर्चा होने लगी।
क्यों रखा गया ‘नीर’ नाम?
कपल ने अपने नामों से मिलाकर बेटे का नाम रखा है परिणीति के नाम से ‘नी’, राघव के नाम से ‘र’। इन दोनों अक्षरों से मिलकर बना ‘नीर’, जिसका अर्थ है स्वच्छ, पवित्र और दिव्य। परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में बेटे को जन्म दिया था। कपल ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, वह आ गया है… हमारा बेटा। पहले की जिंदगी अब याद नहीं रहती। हमारी बाहें भरी हैं और दिल इससे भी ज्यादा।
Also Read : सरायकेला में अवैध बालू के ढुलाई को लेकर JLKM कार्यकर्ताओं, माफिया और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष, दो घायल
इंग्लैंड में हुई थी पहली मुलाकात
दोनों ने इंग्लैंड में पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स किया। राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े। इंग्लैंड में हुए एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। यही मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर रिश्ता आगे बढ़ा।


