Saturday, October 31, 2026

राजनीति के साथ फिर से फिल्म के सेट पर लौटी एक्ट्रेस कंगना रनौत, इस फिल्म से होगी वापसी

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत लंबे समय बाद फिल्मों से दूरी को खत्म करते हुए फिर से फिल्म के सेट पर वापसी कर ली है। कंगना फिल्म ‘इमरजेंसी’ के  काफी समय बाद दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसका नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने बिते सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता की शूटिंग शुरू कर दी है।

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म भारत भाग्य विधाता के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, मणिकर्णिका फिल्म्स के सेट पर आकर अच्छा लग रहा है। प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कंगना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म के सेट का मुआयना करती नजर आई। इससे पहले कंगना रनौत की आखिरी फिल्म “इमरजेंसी” थी, जो जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप रही। “भारत भाग्य विधाता” के अलावा कंगना रनौत के पास फिलहाल “तनु वेड्स मनु 3”, “सीताः द इन्कार्नेशन” जैसी फिल्में भी हैं।

कंगना रनौत ने सितंबर 2024 में फिल्म भारत भाग्य विधाता की अनाउंसमेंट की थी। ये फिल्म आम जनता की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी उपलब्धि की कहानी होने वाली है, जिसमें कंगना रनौत लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मनोज तपाड़िया ने लिखा है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन की भी बात कही। फिल्म भारत भाग्य विधाता कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के बैनर तले बन रही है, जिसे बबिता अशिवाल और आदि शर्मा भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव जीतने से पहले दावा किया था कि अगर वो चुनाव जीत जाती हैं, तो फिल्मों में काम करना बंद कर देंगी। हालांकि, चुनाव जीतते ही उन्होंने बयान पलट दिया। अब देखना होगा कि फ्लॉफ फिल्म “इमरजेंसी” के बाद कंगना का कमबैक कैसा होगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर