Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह में पेड़ काटने के दौरान हादसा, 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की महेशलुंडी पंचायत अंतर्गत पपरवाताड़ दुर्गा मंडप के समीप सामुदायिक शौचालय के पास पेड़ काटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेड़ काटते समय गिरने से मजदूर ईश्वर हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बंदरकुप्पी निवासी 40 वर्षीय ईश्वर हांसदा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : परसन ओपी के पंदनाटांड में अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में बड़ा हादसा

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने मामले को लापरवाही से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि बिना आदेश और जानकारी के हरे-भरे पेड़ की कटाई की जा रही थी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेड़ काटने की अनुमति किसने दी थी तथा किसके निर्देश पर कटाई का काम कराया जा रहा था। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर