Thursday, July 23, 2026

आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया खाद्य पदार्थों में मिलावट का मामला, बोले – जहर खा रहे लोग

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को राज्यसभा में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि आज बाजार में शुद्धता के नाम पर लोगों को जहर बेचा जा रहा है और आम आदमी अनजाने में अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।

ऑक्सीटोसिन हानिकारक रसायन

राघव चड्ढा ने अपने भाषण में बताया कि दूध में यूरिया, आइसक्रीम में डिटरजेंट, सब्जियों में ऑक्सीटोसिन और पनीर में कास्टिक सोडा जैसी खतरनाक चीजें मिलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीटोसिन एक बेहद हानिकारक रसायन है, जिससे चक्कर आना, सिरदर्द, हार्ट अटैक, बांझपन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

उन्होंने संसद को बताया कि हालिया जांचों में 71 प्रतिशत दूध के नमूनों में यूरिया और 64 प्रतिशत में सोडियम बाइकार्बोनेट जैसे रसायन पाए गए हैं। चड्ढा ने सवाल उठाया कि देश में जितना दूध बाजार में बिक रहा है, उतना उत्पादन तो होता ही नहीं है। ऐसे में साफ है कि दूध में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। आप सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि दूध, मसाले, खाद्य तेल, पैकेटबंद खाने और पेय पदार्थों में हानिकारक रसायन, ज्यादा चीनी, नमक और संतृप्त वसा मिलाई जा रही है। इसके साथ ही कंपनियां झूठे और भ्रामक स्वास्थ्य दावे कर रही हैं।

कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक

राघव चड्ढा ने कहा कि देश की दो बड़ी गरम मसाला कंपनियों पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि उनके उत्पादों में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक पाए गए थे। लेकिन वही मसाले आज भी भारत में खुलेआम बिक रहे हैं और लोग मजबूरी में उनका सेवन कर रहे हैं।

अपने भाषण का वीडियो राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट आज देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट बन चुकी है और अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर