जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी कब्रिस्तान के पास शनिवार देर रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद राजा मजूमदार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर ने चापड़ से उसके सिर और छाती पर कई वार किए। इसके बाद पत्थर से भी हमला किया गया, जिससे राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें: गुमला में दो मासूम की टंकी के पास गड्डे में गिरकर डूबने से हुई मौत, लोंगा गांव की घटना
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल राजा को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।


