न्यूज डेस्क: झारखंड के सरायकेला- खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र में न्यू बायपास सड़क स्थित भालूककोचा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Highlights:
हादसे में 1 की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा काफी भयानक था, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और लगभग 100 मीटर तक घसीटा. जोरदार टक्कर से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. बाइक पर 3 लोग सवार थे जिनमें से 1 की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, वे लोग चांडिल डैम की ओर से वापस चांडिल डैम की तरफ आ रहे थे. इस दौरान पितकी रेलवे फाचक पर लबां जाम लगा हुआ था. फाटक के खुलते ही ट्रक तेज गति से आगे बढ़ा और अनियंत्रित हो गया. जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया.
इसे भी पढ़े: गांव के ही युवक से परेशान होकर शादी के दो दिन पहले दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस कर रही मामले की जांच
घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर है, डॉक्टर की टीम उनका इंतजार कर रही है. वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई जिसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने आक्रोश में कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटनाएं होती है.
स्थानीय लोगों की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे साथ ही उन्होंने ट्रक जब्त कर लिया और फरार चालक की तलाश कर रही है. हादसे में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के नियंत्रण पर सवाल खड़े हुए है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए इस रास्ते पर सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाए.


