क्राइम डेस्क : झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी स्थित हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने से एक युवती मौत हो गई. युवती की पहचान सतबहिनी निवासी खुशबू कुमारी (19) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका अपने किसी परिचित से मिलने की बात कहकर फ्लैट संख्या 515 में आई थी. फ्लैट में पहुंचने के कुछ देर बाद ही यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुट गई है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : रांची : डॉक्टर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी लोहरदगा से गिरफ्तार
अज्ञात युवक का शव बरामद
इधर पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कोयल नदी से गुरुवार सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर अज्ञात युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. चैनपुर थाना पुलिस स्थानीय लोगों और आसपास के इलाकों में संपर्क कर अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है.

