Tuesday, July 28, 2026

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कार के अंदर मिला युवक का शव, फैली सनसनी

नालंदा: बिहार के नालंदा में सड़क किनारे एक कार में युवक का शव मिला है. वह ड्राइवर के बगल वाले सीट पर मृत पड़ा था, स्थानीय लोगों की नजर कार पर पड़ी. शव को देखते ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. अचानक शव के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी लेनी शुरु कर दी. उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया.

सफेद डिजायर के अंदर मिला शव

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान ओडिशा के संबलपुर के दाती टोला निवासी कृष्णा गुप्ता के पुत्र 24 वर्षीय अभय कुमार गुप्ता के रुप में हुई है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि युवक किन लोगों के साथ आया था और किन परिस्थियों में उसकी मौत हुई है.

पुलिस के अनुसार, घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के चौहान मोड़ के पास की है. स्थानीय लोगों ने सुबह लगभग 10.30 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी थी कि गाड़ी संख्या: BR01PR2970 एक सफेद डिजायर कार में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़े: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने गला घोंट बेटी की ले ली जान, एसिड से जलाया चेहरा

FSL टीम करेगी वैज्ञानिक जांच

थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर बिहार शरीफ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर