Thursday, July 23, 2026

बिहार के खगड़िया में गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान व पत्नी समेत 3 की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार के खगड़िया जिलांतर्गत महेशखुट थाना क्षेत्र में NH-31 पर गौछारी के पास एक गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. हादसा इतना खतरनाक था कि ऑटो पर सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए. इस हादसे में देवघर के मधुपुर चांदवारी निवासी शंभू मोदी की बेटी और दमाद समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में सीआईएसएफ जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि शामिल है.

3 लोगों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, बिपिन चौरसिया छुट्टी पर घर आए थे. वहीं गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे CISF जवान अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे. उसी दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरु किया और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश करते लगे. इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली.

इसे भी पढ़े: बारात जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर हुई मौत, एक अन्य घायल

अन्य लोग भी घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. वहीं इस हादसे में अन्य कई लोग भी घायल हुए है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की प्रांरभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण ये दर्दनाक घटना हुई. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर