Saturday, June 20, 2026

बारात जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर हुई मौत, एक अन्य घायल

न्यूज डेस्क: बिहार के बांका में खैरा मोड़ के पास बुधवार देर रात बारात जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में 3 युवकों में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. परिजन उनका इलाज एक निजी अस्पताल में करवा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया फिर परिजनों को सौंप दिया.

2 युवकों की मौत, 1 घायल

जानकारी के अनुसार, बेरमा निवासी राम तांती के पुत्र सुनील तांती की बुधवार को शादी थी. जिसके लिए उसके गांव से चिलकौर डुमरिया के लिए बारात निकली थी. वहीं एक बाइक पर सवार होकर ज्योतिष तांती, विकास तांती और मरणी धौनी निवासी मिथिलेश तांती शादी में शामिल होने जा रहे थे.

इसी दौरान खैरा मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद भी लोग अधिक रात के कारण देर से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तबतक विकास तांती और मितिलेश तांती की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े: झारखंड PGT शिक्षक नियुक्ति में दोहरी डिग्री विवाद पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

ट्रक की तलाश जारी

इस घटना में ज्योतिष तांती गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचा गया. प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस मामले की जांच के साथ ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है ताकि आरोपी की पहचान हो सकें और जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सकें. वहीं स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों की सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग कर रही है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर