Saturday, October 31, 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती पर छपरा मंडल कारा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

छपरा : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आज छपरा मंडल कारा परिसर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के तत्वाधान में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, सारण के द्वारा संपन्न हुआ।

b5e637e0 f7c4 4d04 a938 10360e3dd2e8

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” का संदेश आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

a54b8e80 f71e 44f6 8746 aa9e7144a7d3

कार्यक्रम में मंडल कारा के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों तथा प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, युवाओं की भूमिका, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मबल पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

031115d0 ea42 411e ba9f 90658f3224f7

अतिथियों को सम्मान स्वरूप साहित्य भेंट किया गया तथा उपस्थित लोगों ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने हेतु नियमित गायत्री मंत्र का जप और ध्यान पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका के संकल्प के साथ हुआ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर