Thursday, October 29, 2026

तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल के साथ कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय अपराधी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विदेशी तकनीक वाली बेहद खतरनाक तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी मुकेश कुमार लुनायत को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र में एक अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियारों के साथ घूम रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बिना वक्त गंवाए पतरातू पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

इसे भी पढ़ें : रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, वेटर की मौत

टीम ने सोलिया गांव में घेराबंदी कर दबिश दी और संदिग्ध अनीस अंसारी (पिता ताहिर अंसारी) को हिरासत में लिया। शुरुआत में आनाकानी करने के बाद, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो अनीस टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर 9 MM की अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की। जब जांच कि गई तो पता चला कि बरामद पिस्टल कुछ और नहीं तुर्की निर्मित जिगाना है।

क्यों खास है यह बरामदगी?

बरामद की गई पिस्टल कोई साधारण हथियार नहीं है, बल्कि यह तुर्की की मशहूर जिगाना (Zigana) कंपनी द्वारा निर्मित है।
सटीकता: जिगाना पिस्टल अपनी मारक क्षमता और सटीक निशाने के लिए जानी जाती है।
अपराधियों की पसंद: अक्सर बड़े अंडरवर्ल्ड गिरोह और हाई-प्रोफाइल शूटर ही इस तरह के विदेशी हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। भारत में इससे पहले कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के पास से बरामद किया गया है।
बड़ी साजिश का अंदेशा: राहुल दुबे गैंग के पास इस तरह के विदेशी हथियार का मिलना पुलिस के लिए बड़ी चिंता का विषय है, जिससे किसी बड़ी रंजिश या हमले की साजिश की बू आ रही है।

टी टॉस हत्याकांड में हुआ था इस्तेमाल

राजधानी रांची के एरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा स्थित टी टॉस फैमली रेस्टोरेंट में शनिवर 7 मार्च को हुए गोलीबारी और  हत्याकांड में भी जिगाना पिस्टल का ही इस्तेमाल किया गया था। इस घटना में मुख्य भूमिका प्रिंस खान के गैंग कि पाई गई। जिसके बाद मामले का खुलासा भी हुआ, जिसके तहत इस अपराध में मुख्य भूमिका निभा रहे शूटर सचिन यादव के साथ 10 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पुलिस जिगाना पिस्टल बरामद करने में अबतक असफल रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर