Friday, October 30, 2026

जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, धू-धू कर जलीं नौ से अधिक दुकानें

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी स्थित सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक नौ से अधिक दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटों में दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, 40 घंटे सेवा बाधित रहने का ऐलान

दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग तेजी से फैलने और दुकानों में रखे सामान के कारण लपटों पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते नौ से अधिक दुकानें पूरी तरह जल गईं। दुकानों में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर