Saturday, October 31, 2026

देवघर में NIA और ATS की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया

देवघर: देवघर में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध सुवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़ी इनपुट मिलने के बाद की गई। दोनों संदिग्ध से फिलहाल नगर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को देवघर में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले थे। इसके बाद झारखंड आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया।
टीम ने सबसे पहले नंदन पहाड़ के पास स्थित नंदी नगर इलाके में छापेमारी की। यहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया, जो अपने मामा के घर पर रह रहा था। इसके बाद टीम ने दूसरी कार्रवाई भुरभुरा मोड़ के पास की, जहां से एक अन्य संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

बिहार का रहने वाला है एक संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नंदी नगर से पकड़ा गया युवक मूल रूप से आरा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, उसके पिता देवघर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक के तौर पर काम करते हैं। परिवार फिलहाल कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया इलाके में रह रहा है, जहां उन्होंने अपना घर बनाया है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से नंदी नगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर