Saturday, October 31, 2026

तमिलनाडु से दिल्ली जा रहे एक किसान के संगठन को बीच रास्ते में उतारा गया

चेन्नई से दिल्ली जा रहे एक किसान के संगठन के लोगों को बीच स्टेशन में उतार दिया गया। ये घटना मंगलवार की शाम को नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर हुआ, ये सारे किसान प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के ‘राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी संपर्क किसान संगठन’ के लग लगभग 200 लोग सोमवार को ही जीटी एक्सप्रेस में सवार हुए थे और दिल्ली जा रहे थे पर उन्हे बीच में उतार दिया गया जिसकी वजह से स्टेशन पर काफी हंगामा भी हुआ।

कुछ किसान तमिलनाडु एक्सप्रेस से भी दिल्ली जा रहे हैं और उन्हे इटारसी स्टेशन पर रोकने की योजना बनाई गई है, ट्रेन शाम 6 बजे तक स्टेशन पहुंचेगी जहां उन्हे रोकने का प्लान है, इसके लिए वहाँ पहले से ही सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है, और इटारसी स्टेशन की सिक्युरिटी और भी ज़्यादा टाइट कर दी गई है। दरअसल इन सब का प्लान था दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने का जिसकी जानकारी मिलते ही इन्हें पहले ही रोक दिया गया।

सुरक्षा और कार्रवाई को मद्देनज़र रखते हुए नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, सीहोर, भोपाल और छिंदवाड़ा समेत और भी कई जिलों से पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी का फोर्स बुलाया गया है ताकि सुरक्षा में कोई चूक नया आए । आपको बता दूँ की यह सुरक्षाबल दोपहर 3 बजे से ही नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं और सतर्कता बरते हुए हैं। जानकारी के लिए बता दूँ की ये वही संगठन है जिसने पहले भी तमिलनाडु में पानी और नदी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर