Friday, October 30, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, 30 अगस्त को रांची में रैली

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 30 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान, राँची में आयोजित होने वाले “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार की नीतियों व MMDR कानून के विरोध में कांग्रेस ने रांची डीसी कार्यालय का किया घेराव

WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.45.29

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि झारखण्ड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान एवं सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” आयोजित की जा रही है। इस मौके पर शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव, पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित रहे।

इधर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शैलेन्द्र कुमार लाल, प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, संताल परगना ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर