Sunday, September 20, 2026

फोन देखते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था दसवीं का छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

न्यूज डेस्क: दुमका के रामपुरहाट रेलखंड पर स्थित अंबाजोड़ा- शिकारीपाड़ा स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रभु राय के रुप में हुई है, जो स्थानीय हाई स्कूल में दसवीं क्लास का छात्र था. वह शिकारीपाड़ा थाना के मुख्य बाजार में होटल संचालक शिवपूजन राय का 15 वर्षीय पुत्र था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के पिता और पुलिस को दी. हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

फोन की लत ने ली जान

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह वह मॉनिंग वॉक पर निकाला था और अंबाजोड़ा-शिकारीपाड़ा स्टेशन से आगे की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह पूरी तरह से अपने फोन के अंदर खोया हुआ था और फोन देखते-देखते रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी समय अचानक सामने से ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया. जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को देंगे 612 करोड़ की सौगात, बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का भी ऐलान

मौके पर पहुंचे पिता ने कहा 

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता शिवपूजन राय मौके पर पहुंचे और कहा कि बेटा हर रोज मॉर्निंग वॉक के लिए बाजार की ओर जाता था लेकिन आज मोबाइल के कारण पता नहीं कैसे रेल लाइन की तरफ पहुंच गया. घटना के संबंध में शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर