Thursday, July 23, 2026

ढाका एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में लगी भीषण आग, चारों ओर फैला काला धुआं

बांग्लादेश : ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को सभी उड़ानों को तुरंत रोकना पड़ा। दोपहर करीब 2:30 बजे एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 के पास कार्गो विलेज में आग भड़क उठी।

फायर सर्विस ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

बांग्लादेश फायर सर्विस के प्रवक्ता ताल्हा बिन जाशिम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कई रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य में फायर सर्विस, सिविल एविएशन अथॉरिटी, वायुसेना की दो फायर यूनिट्स और नौसेना की टीमें जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के लिए चारों ओर से पानी और फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उड़ानें रोकी गईं, बड़ा नुकसान होने की आशंका

आग की वजह से एयरपोर्ट की सभी उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं। हालांकि किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन कार्गो में रखे माल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि जब तक आग पूरी तरह बुझ नहीं जाती, उड़ानों की आवाजाही दोबारा शुरू नहीं की जाएगी।

काला धुआं और जहरीली गैसों से बढ़ा खतरा

आग से निकला काला धुआं इतना घना था कि आसपास के इलाके की हवा जहरीली हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें हानिकारक गैसें हो सकती हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। एहतियातन एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

अब तक की स्थिति नियंत्रण में

फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। हालांकि ठंडा करने का काम जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की लापरवाही की पुष्टि नहीं हुई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर