Monday, September 14, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी, 122 सीटों पर 11 नवंबर को होगा मतदान

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से यानी 13 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इस चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. बिहार में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को राज्य के सभी 243 सीटों पर मतगणना होगी. बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे.

Bihar Election 2025 : NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान | Modi | Nitish | Chirag Paswan | BJP JDU LJP

सीमांचल और मगध-शाहाबाद क्षेत्र होंगे चुनावी फोकस

दूसरे चरण में मुख्य रूप से बिहार के सीमावर्ती जिले, उत्तरी और दक्षिणी बिहार के शेष महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल होंगे. इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जैसे 20 जिले शामिल हैं. यह चरण सीमांचल क्षेत्र और मगध-शाहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक दलों की किस्मत तय करेगा, जो अक्सर अल्पसंख्यक और जातीय समीकरणों के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं.

क्या Owaisi की AIMIM करेगी Tejashwi के गढ़ में सेंध? | Bihar Election 2025 | 32 सीटों पर AIMIM !

एनडीए में सीट बंटवारा तय, भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर चुनाव मैदान में

रविवार को एनडीए में सीट शेयरिंग के औपचारिक ऐलान होने के साथ ही यह तस्वीर साफ हो गई है कि एनडीए में शामिल सभी पांचों दल यानी BJP, JDU, LJP (रा), HAM और राष्ट्रीय लोक मोर्चा(RLM) कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव मैदान में होंगे तो वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) 29 सीटों पर और हम व राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव मैदान में होंगे. यह पहली बार होगा जब जदयू और भाजपा में सीटों का बंटवारा बराबर हुआ है, यानी न कोई बड़ा भाई होगा और न ही कोई छोटा भाई.

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान

वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में सीटों की खीचतान अभी भी जारी है, कांग्रेस और मुकेश सहनी के दवाब के कारण अब तक सीट शेयरिंग का मामला लटका हुआ है. यह अब तक तय नहीं है कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वैसे एक अहम बात यह भी है कि आज दिल्ली में पूरा लालू परिवार मौजूद रहेगा क्योंकि आईआरसीटीसी घोटाला में लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं, कोर्ट यह फैसला करेगी. ऐसे में संभावना है कि दिल्ली में ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान आज हो जाए क्योंकि रविवार को मुकेश सहनी ने भी एक बयान में कहा था कि वह दिल्ली जा रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि सोमवार को सीटों के बंटवारे का ऐलान हो जाए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर