Thursday, July 23, 2026

कौन है जनसुराज के KC Sinha ? क्या एक शिक्षक बन पाएगा राजनेता ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो गया है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद सभी दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 51 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। 51 उम्मीदवारों कि लिस्ट में एक ऐसा नाम शामिल है, जिसे सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरा देश भी जानता हैं।

ये एक ऐसे mathmatecian है जिनकी किताबें पढ़कर बिहार के तमाम बच्‍चे बड़े हुए हैं.बिहार चुनाव में इस बार  वह नाम है केसी सिन्हा का,जिनकी गणित की किताबों से हम सबने इंटरमीडिएट और JEE की तैयारी की है । वह अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। पार्टी ने केसी सिन्हा (KC Sinha) को पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। अब तक तो आप समझ गए होंगे कि kc Sinha कौन हैं लेकिन फिर भी चलिए अच्छे से जान लेते है कि kc Sinha है कौन है और क्यों जनसुराज ने उन्हें चुना। आपको बता दूं कि KC Sinha एक गणित विषय के मास्टर हैं।
केसी सिन्हा का पूरा नाम कल्याण चंद्र सिन्हा है और उनका जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल आने वाले KC Sinha ने आगे चलकर B.Sc और M.Sc में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया और 1990 में PhD की उपाधि भी अपने नाम की। उन्होंने गणित को कठिन विषय नहीं, बल्कि समझने लायक और आसान बनाने की दिशा में काम शुरू किया। उनकी किताबें न केवल बिहार के स्कूलों में बल्कि देशभर के छात्रों के लिए मार्गदर्शक बन गई हैं। आज भी उनकी मैथ बुक्स कक्षा 9वीं से 12वीं और JEE, इंजीनियरिंग और साइंस विषयों की तैयारी में अहम रोल निभाती है। जिस तरह से न सिर्फ बिहार, पर हर छात्र ने उनकी किताब पढ़ी होगी kc Sinha को इसलिए बिहार में सिर्फ़ एक टीचर नहीं बल्कि ‘महागुरु’ के नाम से भी जाना जाता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद KC Sinha टीचिंग फील्ड में आ गए। उन्होंने सबसे पहले पटना यूनिवर्सिटी से अपना टीचिंग करियर शुरू किया। उन्होंने साइंस कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर काम किया और अपने ज्ञान व शैली से छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गए। लेकिन उन्हें असली पहचान उनकी किताबों ने दिलाई। अब तक वे 70 से अधिक किताबें लिख चुके हैं, जो भारत के तमाम बोर्ड और कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई जाती हैं। और सिर्फ इतना ही नहीं,इस डिजिटल दौर में किताब के साथ-साथ वे एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जहां वे गणित के जटिल विषयों को आसान भाषा में समझाते हैं। लाखों विद्यार्थी वहां से सीखते हैं। उनके चैनल पर कई हजार सब्सक्राइबर हैं।

राजनीति में कैसे आए सिन्हा ये जानना भी जरूरी है

केसी सिन्हा ने कहा कि मुझे कभी किसी पार्टी ने चुनाव लड़ने को नहीं कहा है. लेकिन जनसुराज पार्टी ने जब बार-बार कहा तो मुझे लगा कि अब मुझे राजनीति में आकर समाज की सेवा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरे मन में किसी पद के लिए कोई लालच नहीं है. मेरा काम सिर्फ जनता की सेवा करना है.बहुत समय से जनसुराज के लोग मेरे पास आ रहे थे तो इस समाज ने मुझे बहुत कुछ दिया है.और अब समाज को पे बैक करने का वक्त था मुझे लगा।
Jansuraj का पार्टी चिन्ह स्कूल का बस्ता है और उन्होंने हमेशा बिहार की शिक्षा की बात भी की है। ओर बिहार के विकास में हमेशा शिक्षा का एहम रोल रहा है। और ऐसे में प्रशांत किशोर का ऐसे उम्मीदवारों को उतारना जो राजनीति से इतने करीब से कभी रूबरू नहीं हुए हैं ये बताता है कि प्रशांत किशोर भी एक गणित के साथ मैदान में उतरे है।

Kc Sinha ने कहा कि वे राजनीति में आ रहे है उसका मुख्य कारण बिहार में निचले स्तर के बच्चों को ऊपर लाना है. सिन्हा ने कहा कि किसी भी राज्य का विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक निचले पायदान के लोगों को ऊपर न लाया जाए। अब कुम्हरार की जनता को तय करना है कि वह किसे वोट करेगी. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में तो रहे नहीं, एक चांस तो जनता दे ही सकती है. अब सवाल ये नहीं कि KC Sinha चुनाव जीतेंगे या नहीं, सवाल ये है कि क्या बिहार की जनता उस शिक्षक को एक मौका देगी, जिसने उन्हें पढ़ाया, समझाया और अब उन्हें उठाना चाहता है। गणित का ये महागुरु अब राजनीति का समीकरण बदलने निकला है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि एक गणितज्ञ को मैदान में उतारकर पीके का गणित कितना सही बैठता है। आपको क्या लगता है, अपनी राय कमेंट box में दे, । आज के लिए इतना ही, और ऐसे वीडियो देखने के लिए चैनल को subscribe करे। Mera naam है साक्षी पांडे aur आप देख रहे थे एयर now।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर