Sunday, September 13, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों कोलातेहार पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

लातेहार :  लातेहार पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी के राहुल दुबे गैंग के अपराधी टोरी रेलवे साइडिंग में गोलीबारी एवं बमबारी की घटना को अंजाम देने के लिए ग्राम परसाही के डगडगी पुल के पास इकट्ठा होकर योजना बना रहे है।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर परसाही के पास डगडगी पुल के पास छापामारी किया गया, जहां पर गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य अवधेश यादव और उपेंद्र यादव को पिस्तौल एवं बम के साथ गिरफ्तार किया गया।

Also Read : स्वदेशी अभियान से आत्मनिर्भर भारत बनेगा : बाबूलाल मरांडी

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों टोरी कोयला साइडिंग में जो गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें वहां कार्यरत एनटीपीसी के एक कमी को गोली लगी थी उसमें यह दोनों अपराधी शामिल थे। इनके अलावे उस घटना में साजना अंसारी उर्फ संजू भी शामिल था, जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल 8 एमएम का जिंदा कारतूस दो सुतली बम वह तीन मोबाइल बरामद किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर