Sunday, September 13, 2026

अब RIMS में मरीज की मौत पर UPI के जरिए तुरंत मिलेंगे 5000 रुपए

रांची: गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उस बैठक में कई बिंदुओं पर बात की गई और कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए. जो मरीजों, मेडिकल स्टाफ और शिक्षार्थियों के हित में होंगे। झारखंड में RIMS सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक माना जाता है और इस बैठक में रिम्स को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में एक फैसला ये भी था की अगर रिम्स में इलाज कराने आए मरीज कि अगर मृत्यु हो जाती है तो उनके परिजनों को उसी वक़्त 5000 रुपए दिए जाएंगे।

RIMS में जल्द खोले जाएंगे हाईटेक लैब

पैसे सही में मिले है या नहीं इसकी पारदर्शिता के लिए ये तय किया गया बैठक में की पैसे UPI पेमेंट के जरिए किया जाएगा। रिम्स को लेकर और कई बड़े फैसले लिए गए जिसमे ये भी तय किया गया की हाईटेक लैब भी खोले जाएंगे और साथ ही डेड बॉडीस को ट्रांसफर करने के लिए नए वाहन भी खरीदे जाएंगे। रिम्स में एम्बुलेंस कि कमी को लेकर कई बार सवाल उठाए गए है तो इसको लेकर इसमे भी बात की गई और 207 एम्बुलेंस खरीदने कि बात कही गई है। न्यू इन्टर्न डॉक्टर जो भी आएंगे उनकी महीने कि सैलरी AIMS के तर्ज पर 30 हज़ार की जाएगी।

अस्पताल में MRI की सुविधा भी जल्द दी जाएगी। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े फैसलों के तहत अब रिम्स में छात्रों के लिए नीट की तैयारी के लिए भी व्यवस्था जल्द की जाएगी और एमबीबीएस और पीजी सीटों में विस्तार की प्रक्रिया भी चल रही है। अब इसके लिए अगली जीबी बैठक जो है वो 12 नवंबर को होगी और उस बैठक में एंबुलेंस की खरीद और आज के लिए फैसलों की पर कितना काम किया गया उसकी समीक्षा की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर