Monday, September 14, 2026

Women’s World Cup 2025 : भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में बारिश डाल सकती है बाधा, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11

स्पोर्ट्स डेस्क : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आज 10वां मुकाबला होने वाला है जो की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेल जाएगा। ये मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में होगा। टॉस मुकाबले से आधा घंटे पहले यानि, 2:30 बजे होगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

इस स्टेडियम में इस बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के पाँच मुकाबले होने है जिसमे से एक आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। इस स्टेडियम में अब तक जीतने भी मुकाबले हुए है उसमे से अब तक 5 में से 4 मैच उस टीम ने जीते है जिसने चेज़ किया है। आज के मुकाबले में जो टॉस जीत कर फील्डिंग करेगा उसको इसका फायदा मिल सकता है।

अब तक के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में हुए मुकाबलों की बात करे तो , भारत पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर अपने दोनों मुकाबले जीत चुका है और पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप पर है। वहीं साउथ अफ्रीका की अगर बात करें तो, साउथ अफ्रीका अब तक एक मैच जीता है और एक हारा है। साउथ अफ्रीका का पहला मैच इंग्लैंड के साथ हुआ था जिसमे उसे इंग्लैंड ने बुरी तरह से हरा दिया था। फिर, दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हुआ जिसमे उन्होंने वापसी की और अपनी पहली जीत दर्ज की।

 

points table

पॉइंट्स टेबल कि अगर बात करे तो भारत के साथ, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी अपने दोनों मुकाबले जीतें है, और बराबरी पर है। नेट रन रेट के हिसाब से देखते हुए भारत फिलहाल तीसरे नंबर पर है। वहीं साउथ अफ्रीका कि बात करें तो वो अभी पाँचवे स्थान पर मौजूद है। 

विशाखापट्टनम के मौसम कि बात करें तो वहाँ पर 65 पर्सेन्ट चानसिस हैं की वहाँ बरखा हो सकती है, जिसके कारण मुकाबले पर असर पड़ सकता है। अगर बरखा होती है तो मैच नहीं होने के भी संभावना जताई जा रही है पर अगर शाम तक मौसम साफ हो जाता है, तो कम ओवर्स करके मुकाबला कराया जा सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत के टीम में स्मृति मंधाना,हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रड्रिग्ज, प्रतिका रावल ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर/श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़।

साउथ अफ्रीका के टीम में  लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, आयाबोंगा खाका और नोन्कुलुलेको मलाबा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर