Thursday, July 23, 2026

असम पुलिस में DSP और जुबीन गर्ग के चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हादसे के समय जुबीन के साथ थे मौजूद

मनोरंजन डेस्क:सिंगर जुबीन गर्ग डेथ केस में जांच कर रही असम पुलिस ने बड़ी कारवाई कि है। पहले से ही SIT ने पाँच गिरफ़्तारी कि थी और अब जानकारी मिली है की जुबीन के भाई संदीपन गर्ग को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीपन के गिरफ़्तारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। संदीपन जुबीन के चचेरे भाई है और खुद भी असम पुलिस में DSP पद पर नियुक्त है।

संदीपन के गिरफ़्तारी से पहले जो पाँच गिरफ़्तारी हुई थी उसमे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत,  जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके दो बैंड सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को भी अरेस्ट किया गया था। जुबीन कि मौत 19 सितंबर को सिंगापूर में हुई थी। दरअसल सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, और उस फेस्टिवल के दौरान वहाँ उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी करने का प्लान बनाया और स्काइ डाइविंग के लिए गए थे। और वहीं दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हुई थी।

उनकी मौत के बाद उन्होंने असम लाया गया। जहां उनके अंतिम यात्रा को लिमका बुक ऑफ रेकॉर्ड में उनकी अंतिम यात्रा को दर्ज कर लिया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिसवा सरमा ने जुबीन गर्ग के मौत के जांच के लिए सख्त से सख्त कारवाई करने कि बात कही है और उसके लिए एक स्पेशल टीम भी बनवाई है, जो फिलहाल उनके केस पर काम रही है। जांच के दौरान ही ये सभी गिरफ़्तारी की गई है। 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर