Thursday, November 5, 2026

पाकिस्तान बॉर्डर और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत करेगा भारत

देश : भारत अब पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए भारतीय सेना ने 6 नए AK-630 एयर डिफेंस गन सिस्टम खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए सरकारी कंपनी एडवांस्ड वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) को टेंडर जारी किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद महसूस हुई जरूरत

सेना के अधिकारियों के अनुसार, इन गन सिस्टम की जरूरत उस समय सामने आई जब पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आबादी वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। इस अनुभव के बाद सेना ने हवाई खतरों से सुरक्षा और मजबूत करने का निर्णय लिया।

मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ का हिस्सा

AK-630 गन सिस्टम को ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ के तहत तैनात किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन की घोषणा 15 अगस्त को लाल किले से की थी। इस मिशन का लक्ष्य 2035 तक देश को स्वदेशी मल्टी-लेयर सुरक्षा कवच उपलब्ध कराना है, जिसमें निगरानी, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल होंगे।

AK-630 की ताकत

  • यह एक 30 मिमी मल्टी-बैरल मोबाइल गन सिस्टम है।
  • यह प्रति मिनट 3,000 राउंड तक फायर कर सकता है।
  • इसकी मारक क्षमता 4 किलोमीटर तक है।
  • इसे एक ट्रेलर पर लगाया जाएगा, जिसे हाई-मोबिलिटी वाहन खींचेगा।
  • यह सिस्टम ड्रोन, रॉकेट, आर्टिलरी और मोर्टार (URAM) जैसे हवाई हमलों को रोकने में सक्षम होगा। इसमें ऑल-वेदर इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम होगा, जो किसी भी मौसम में लक्ष्य की पहचान कर सकता है।

सुरक्षा होगी और मजबूत

इन गन सिस्टम की तैनाती से सीमा इलाकों और धार्मिक स्थलों को हवाई हमलों से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। सेना का मानना है कि यह कदम देश की सुरक्षा कवच को और मजबूत करेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर