Thursday, November 5, 2026

गिरिडीह : राजधनवार में यूको बैंक में दिनदहाड़े 10 लाख और करोड़ों के सोना की लूट, पुलिस ने घटना को लेकर ये बताया

गिरिडीह: जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में गुरूवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात को पांच शातिर अपराधियों ने अंजाम दिया था। अपराधियों ने महज कुछ मिनटों में बैंक से करीब 10 लाख रुपये नकद और 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूट लिया।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में मारांग बुरु घोरोमगाड़ महासम्मेलन में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंची, लोगों संग सेल्फी लेती आई नजर

एसपी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी धनबाद की ओर फरार हो गए। घटना के बाद गिरिडीह पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और अपराधियों की तलाश में जुटी हैं।

इस बीच पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर